ब्रेकिंग न्यूज़

अणुव्रत समिति द्वारा" स्नेह मिलन होली " के बैनर का अनावरण

सिटी एक्सप्रेस न्यूज।कोटा। 5/03/2023।अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत अमृत महोत्सव
के उपलक्ष्य में समायोजित पर्यावरण जागरुकता अभियान ईको फ्रेंडली फेस्टिवल " स्नेह मिलन होली " का व्यापक अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।
होली के शुभ अवसर पर जन साधारण आडंबर से बचे,पानी के उपयोग से बचें,केमिकल युक्त रंगों से बचें एवं ईको फ्रेंडली होली मनाएं, प्राकृतिक गुलाल उपयोग करें,मैत्री और सद्भावना को बढ़ाएं उसके प्रचार प्रसार के लिए " स्नेह मिलन होली " के बैनर का अनावरण शासन श्री साध्वी धनश्री जी ठाणा-4 के सान्निध्य में अणुव्रत समिति अध्यक्ष अशोक दुगड़, तेरापंथ सभा मंत्री धर्म चंद जैन , समति के जवाहर चोपड़ा, तेममं से सरोज देवी बोथरा , तेयूप कोटा के अध्यक्ष आनंद दुगड़, वरिष्ठ श्रावक नथमल जी नहाटा, पारसमल जी गोयल एवम तेरापंथ परिवार के सदस्यों आदि ने तेरापंथ भवन गुलाब बाड़ी पर किया।
उपस्थित कन्या मंडल की कन्याओं ,महिला मंडल की बहिनों, श्रावक समाज को मैत्रीपूर्ण और सद्भावना के साथ ईको फ्रेंडली होली मनाने का सभी को आह्वान किया। काफी लोगों ने संकल्प ग्रहण भी किए। अणुव्रत कार्यकर्ताओं द्वारा बैनर सार्वजनिक जगहों पर लगाकर जन जागृति लाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments