ब्रेकिंग न्यूज़

महावीर इंटरनेशनल सीकर केंद्र द्वारा MHM कार्यशाला का आयोजन छात्राओं को गरिमा प्रोजेक्ट के तहत सरकारी स्कूल श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बान्डियाबास सीकर में निशुल्क 200 सेट सेनेटरी नैपकिन वितरित किए।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सीकर।महावीर इंटरनेशनल सीकर एवं सेफ एक्सप्रेस प्रा0 लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में गरिमा प्रोजेक्ट ‘‘झिझक छोड़ो चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो" के तहत माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत *श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बान्डियाबास सीकर सीकर* में सेनेटरी नैपकिन वितरण कर माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 14.03.23 को किया गया।
कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं मुख्य वक्ता वीरा डॉक्टर संपत्ति जी मिश्रा द्वारा छात्राओं को माहवारी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी, और कहां की माहवारी समस्या नहीं महिलाओं की स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण प्राकृतिक शारीरिक गतिविधि है, पुरानी रूढ़िवादिता को छोड़कर माहवारी (पीरियड) को गलत नहीं मानना चाहिए, शर्म नहीं करना चाहिए जैसी महत्वपूर्ण बातें बताई, 
 तत्पश्चात छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन बाटी गई, 
सचिव राजेंद्र पहाड़िया ने बताया कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुनील दीवान, डॉ N. D. मिश्रा, डॉ सम्पति मिश्रा सहित स्कूल की प्रधानाचार्य-सुरुचि बारेठ , एवं निर्मला सहित स्टाफ उपस्थित रहे ।

No comments