पीएम श्री योजना मे चयन हुआ रैणी ब्लॉक से सरकारी सीनियर स्कूल पिनान का स्कूल के भौतिक संसाधनो के विकास के लिए सरकार से 02 करोड रुपए का बजट आयेगा।
अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र से पीएम श्री योजना के तहत सरकारी सीनियर स्कूल पिनान का चयन हुआ है , इस योजना के तहत एक ब्लॉक मे से एकमात्र स्कूल का ही चयन होता है जिसमे रैणी ब्लॉक से पिनान स्कूल का चयन हुआ है और इस चयन होने वाली स्कूल के भौतिक संसाधनो के विकास हेतू सरकार से 02 करोड रुपए देने का प्रावधान है ऐसे मे रैणी ब्लॉक के पिनान स्कूल को भी सरकार द्वारा संसाधनो के विकास हेतू 2 करोड का बजट आना भी सुनिश्चित हो गया है इसके लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने 10 अप्रैल को समस्त सीडीईओ को आदेश प्रेषित कर सम्बन्धित स्कूल से 65 बिन्दूओ मे सूचनाऐ एक्सल शीट मे भरकर जल्द से जल्द भिजवाने के निर्देश दिए गए है।राजस्थान मे पीएम श्री योजना के तहत प्रथम चरण मे 402 स्कूलो का चयन किया गया है जिसमे अलवर जिले के रैणी ब्लॉक से पिनान सीनियर स्कूल का चयन हुआ है।
स्थानीय प्रधानाचार्य ने मिडिया को बताया है इस योजना मे चयन होने के लिए नामांकन व शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियो तथा अन्य कई प्रकार के मापदंडो के आधार पर चयन किया जाता है जो सारे मापदंड हमारा विधालय पूरा करता है।
पिनान स्कूल का चयन होने से पूरे पिनान कस्बे मे खुशी की लहर है और चारो ओर से पिनान स्कूल प्रिंसिपल को फोन कर बधाई संदेश दिए जा रहे है , इधर पिनान प्रिंसिपल ने इसका श्रेय यहा के स्थानीय जनप्रतिनिधियो को और सभी स्टाफ के साथियो को व एसडीएमसी और एसएमसी सदस्यो को एवं समस्त ग्राम वासियो को दिया है जो स्कूल के लिए हर सम्भव सहयोग देने के लिए तैयार रहते है।मिडिया को यह सारी जानकारी पिनान स्कूल प्रिंसिपल हरि सिंह मीना के द्वारा दी गई है।




No comments