अलवर में पं. प्रदीप मिश्रा करेगे 12 से 18 जुलाई तक शिवकथा, 11 जुलाई को मंगल कलश यात्रा।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर।कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अलवर शहर में 12 से 18 जुलाई तक शिव कथा करेंगे। इससे एक दिन पहले 11 जुलाई को अलवर शहर में मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हाथी-घोड़े, महिला, कन्याएं, संत, पंडित व किन्नर भी शामिल होंगे। कथा स्थल का चयन अभी किया जाना शेष है।श्रीसंत भारतीय सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद विजय ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि शिव महापुराणा कथा करने के लिए अलवर में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आएंगे। 12 से 18 जुलाई तक कथा करेंगे। इसके पहले दिन 11 जुलाई को अलवर शहर के मन्नी का बड़ स्थित एकलिंग महादेव मंदिर से प्रात: 7:31 बजे मंगल कलश यात्रा निकलेगी। कलश पूजन के बाद धर्म परायण मातृशक्ति कलश लेकर कथा स्थल पर पहुंचेंगी। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े सहित कई झांकियां होंगी।इस कथा के लिए स्वयंसेवक दो माह से काम में लगे हैं। नोएडा एवं उज्जैन से 11 सदस्यों की टीम जल्दी अलवर आएगी। वही टीम जगह का चयन करेगी। अभी संभावित तीन से चार जगह चयनित की गई हैं। दीपावली की तरह शहर को सजाया जाएगा। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए जाएंगे।कलश यात्रा में भाग लेने के लिए पहले 15 अप्रैल तक प्रविष्ठि का समय था। अब उसे बढ़ाया गया है। अब 1 से 5 मई के बीच में शाम 5 बजे तक अलवर शहर के मन्नी का बड़ स्थित एकलिंग महादेव मंदिर में आकर पंजीकरण करा सकते हैं। जिसके लिए आधार कार्ड साथ लेकर आएं। पंजीकरण के समय ही चुनरी व कलश के लिए कूपन दिया जाएगा। इस दौरान दीपक पंडित, प्रदीप माथुर, अरविंद खंडेलवाल, ऋषिराज शर्मा, मंदिर के पंडित पुष्कर नारायण, राम व राकेश सहित कई सदस्य मौजूद थे।




No comments