ब्रेकिंग न्यूज़

मंगल पांडे सर्किल लोकार्पित, 166 वी पुण्यतिथि कल 8 अप्रैल को।

बीकानेर, 7 अप्रैल। आजादी आंदोलन के प्रथम नायक शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के वीर पुरुष अमर शहीद मंगल पांडे के नाम से नव निर्मित सर्किल का विधिवत लोकार्पण आज बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने किया उनके साथ नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा भी मौजूद थे। लोकार्पण के अवसर पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने कहा की आज यह पावन सौभाग्य बीकानेर की धरा पर मुझे मिला है की आजादी के ऐसे नायाब हीरो जो की युवाओं के लिए प्रेरणादायी है उनके नाम से सर्किल लोकार्पित कर रहा हूं। 
 देश सेवा के लिए अपनी जान की बाजी का परवाह ना करने वाले युवा विरले वीर पुरुष होते है आज यह पावन दिन बीकानेर के लिए है उनके नाम को स्थाई पहचान मिली है। मंगल पांडे स्मारक समिति के सदस्यो ने इस अवसर पर संभागीय आयुक्त का स्वागत अभिनंदन करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के आर के शर्मा ने कहा की आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण है की वीर पुरष के नाम को एक स्थाई पहचान मिली है जो संपूर्ण भारत वर्ष और बीकानेर के शकद्वीपीय समाज के लिए सुखद अनुभूति है। 
   समिति के शंकर सेवग ने कहा की समाज की वर्षो की उम्मीद आज पूरी हुई है और संपूर्ण समाज उत्साहित है की और आज के दिन को एक पर्व के रूप में मना रहा है। पार्षद और प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा की आज एक क्रांतिकारीशहीद के नाम को एक क्रांतिकारी व्यक्ति ने पहचान दी है और सबसे बड़ी बात की संभागीय आयुक्त ने इस मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जो सुखद परिणाम दिया है वो सबके लिए उदाहरण है की नेक कार्य में देरी नही करनी चाहिए। आभार समिति के शिवरतन सेवग ने ज्ञापित किया। 
 नितिन वत्सस ने बताया की लोकार्पण के अवसर पर शाकद्वीपीय समाज से वरिष्ठ सदस्यो में सत्यदेव शर्मा, महेश भोजक, बजरंग सेवग, दुर्गादत भोजक, श्रीलाल सेवग, विनोद भोजक, पुरषोत्तम सेवक, मरूश्री सत्येन्द्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, पूनमचंद शर्मा, विकास शर्मा, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, मनोज शर्मा, ऋतुध्वज शर्मा, अश्वनी शर्मा, विशाल शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र भोजक, जैनेंद्र शर्मा, चिकित्सक आनंद शर्मा, सुश्री सुहानी शर्मा, सुश्री खुशी शर्मा , मनीष सेवग सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य जन मौजूद थे। अमर शहीद मंगल पांडे की 166 वी पुण्यतिथि पर कल 8 अप्रैल 2023 को सर्किल पर सुबह 11 बजे समारोह पूर्वक मनाई जाएगी।

No comments