ब्रेकिंग न्यूज़

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2023-25 का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित


जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल की उपस्थिति इडियन मेडिकल एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2023-25 का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आई.एम.ए. हॉल में आयोजित हुआ | इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल, विशिष्टअतिथि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. आनंद प्रकाश, समारोह की अध्यक्षता राजस्थान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम. एन. थरेजा ने की । डॉ. एस. सी. मित्तल ने आई एम ई अलवर ब्रांच के अध्यक्ष पद, डॉ. विजय सिंह चौधरी ने सचिव पद डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष पद की तथा सभी एग्जीक्यूटिव कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने अपने पदों की शपथ ली |इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल आई.एम.ए. अलवर के 50 वर्ष के इतिहास में पहली बार अलवर पधारे। इस अवसर पर सर्वप्रथम हनुमान चौराहे पर प्रातः09:45 बजे उनका 15 किलो की पुष्पमाला व साफा पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ नवनिर्वाचित
अध्यक्ष डॉ. एस. सी. मित्तल, सचिव डॉ विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष डॉ.विजय पाल यादव, पूर्व सचिव डॉ राकेश तिवारी, डॉ सतपाल यादव, डॉ सुधीर गुप्ता, डॉ. कुमुद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर्स ने भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद ढोल बाजों के साथ कारों के काफिले के बीच सुबह 10:00 बजे मित्तल हॉस्पिटल के सामने पधारे जहाँ मित्तल हॉस्पिटल एवंnआसपास के हॉस्पिटल के सभी चिकित्सकों, स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत फूल मालाओ, पुष्पगुच्छ दवाए किया गया । इसके बाद 10:15 बजे सोलंकी हॉस्पिटल के डॉ. जी. एस. सोलंकी व उनके स्टाफ ने तथा इसके बाद थरेजा हॉस्पिटल के डॉक्टर एम. एन. थरेजा व उनके स्टाफ द्वारा भी डॉ. शरद कुमार अग्रवाल का जोरदार स्वागत हुआ । दोपहर 1 बजे डॉ. शरद कुमार अग्रवाल ने होटल इन्द्रलोक क्लासिक में मीडिया के साथ विभिन्न विषयों पर वार्ता करी जिसमें उन्होंने नेशनल लेवल, राजस्थान लेवल व अलवर लेवल पर आई.एम.ए. में होने वाले कार्यों एवं आगामी वर्ष में होने वाले कार्यों की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी।

No comments