वार्ड 25 में पानी नहीं आने की शिकायत को लेकर पार्षद पानी की टंकी पर चढ़ा ।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर ।।सूर्य की बढ़ती तपिश के साथ ही शहर में पानी को लेकर जनता कभी सड़कों पर तो कभी पानी की सप्लाई टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने को मजबूर है. आए दिन यह सिलसिला देखने को मिल रहा है. आज भी वार्ड नंबर 25 में पानी नहीं आने की शिकायत को लेकर पार्षद लोचन यादव यशवंत स्कूल के पास घोड़ा फेर चौराहे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। स्थानीय लोगो ने बताया कई बार मौहल्लेवासियों ने रोड़ पर जाम लगाकर अपनी समस्या जलदाय विभाग और प्रशासन के समक्ष रखी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान काफी संख्या में मोहल्लेवासी टंकी के नीचे मौजूद रहे. टंकी पर चढ़ जाने की सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए समझाइश का प्रयास किया। वार्ड 25 के पार्षद लोचन यादव ने बताया उनके वार्ड 25 में पिछले दो ढाई साल से पानी की विकट समस्या है। जिसे लेकर पूर्व में भूख हड़ताल व कई बार पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया लेकिन जलदाय विभाग जिला प्रशासन की हठधर्मिता कहे या लापरवाही क्षेत्र में पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जलदाय विभाग व जिला प्रशासन इसमें कोई रुचि नही। तपती दोपहरी में जनता को बीच रोड बैठकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया जिला कलेक्टर की जनसुनवाई व जलदाय विभाग द्वारा आयोजित जनसुनवाई में भी क्षेत्र की समस्या को रखा गया लेकिन वहां भी कोरीऔपचारिकता ही देखने को मिली। उन्होंने बताया उनके वार्ड क्षेत्र में बोरिंगो का जलस्तर कम होने से पेयजल समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगर समय रहते जिला प्रशासन जलदाय विभाग इस ओर ध्यान नहीं देगा तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।




No comments