ब्रेकिंग न्यूज़

निःशुल्क चिकित्सा शिविर 346 मरीज हुए लाभान्वित।

 बीकानेर 9 अप्रेल, 2023। गुरेजा परिवार द्वारा स्व. श्रीमती ईश्वरी देवी एवं स्व. बिहारीलाल जी गुरेजा की पुण्य स्मृति में शिव मन्दिर प्रन्यास भवन, जे.एन.वी. कॉलोनी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुआ। शिविर के आयोजक नरेश कुमार गुरेजा ने बताया कि बहुउद्देशीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 542 मरीजों की शुगर जाँच की गई तथा 346 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में फिजिशियन सीएमएचओ डा. अबरार पंवार, डॉ. रोहिताश कुलरिया, ईएनटी डॉ. गौरव गुप्ता, ऑर्थोपैडिक डॉ. रामप्रकाश लोहिया, नेत्र रोग डॉ. गुलाब खत्री तथा स्त्री रोग हेतु डॉ. शैफाली दाधीच ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। विरेन्द्र सिंह द्वारा न्यूरो थैरेपी द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। गुरेजा परिवार के कमल गुरेजा, श्रीमती बेजी गुरेजा, श्रीमती पुष्पा विनोद खत्री, राजेन्द्र गुरेजा, तरूण गुरेजा तथा नरेश द्वारा चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। शिविर के समापन अवसर पर सीएमएचओ डा. अबरार पंवार ने कहा कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों से उस क्षेत्र के मरीजों के एक ही स्थान पर विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श तथा इलाज करवाने का अवसर मिलता है। गुरेजा परिवार का प्रयास सराहनीय है।

No comments