किसानों द्वारा 600 फीट जमीन अवाप्ति का जेडीए सचिव एवं जयपुर कलेक्टर को ज्ञापन देकर किया विरोध।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बस्सी ।सोमवार को किसानों की जमीन जेडीए द्वारा सरकार के निर्देश पर खातीपुरा से बस्सी रेलवे ट्रैक के पास रोड के नाम पर 600 फिट अवाप्ति की जा रही है जिसके विरोध में जेडीए सचिव व जयपुर कलेक्टर को ज्ञापन देकर विरोध जताया और इस दौरान एडवोकेट हरिमोहन शर्मा ने बताया कि जयपुर से रिंग रोड तक यह रोड 100 फीट है और रिंग रोड से बस्सी तक इस रोड के लिए 600 फीट किसानों की जमीन अवाप्ति की जा रही है जो किसानों के साथ घोर अन्याय है और किसानों का कहना है कि जितनी जमीन रोड बनाने के लिए चाहिए उतनी ही जमीन किसानों से ली जाए। इस दौरान पुर्व विधायक डॉ कन्हैया लाल मीणा, हरियाणा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदिचन्द शर्मा , राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा इलियाबाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभू कूई वाले , युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश शर्मा, जमीन बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष बद्री नारायण शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, रूपचंद सैनी, शंकर लाल शर्मा, सीपी बेरोज्या, राजू लाल, मूलचंद, राजेंद्र जगदीश एवं जमीन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।




No comments