ब्रेकिंग न्यूज़

फार्म मालिक ने करवाया लूटपाट व फायरिंग का मामला दर्ज।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड।क्षेत्र के गूँती निवासी सुरेंद्र पुत्र रामजीलाल यादव ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया कि मंगलवार शाम 7 बजे मैं अपने मुर्गी फार्म का किराया लेने के लिए फार्म पर गया। तो वहां पर मौजूद अमन कुमार पुत्र थावरमल, महेंद्र सिंह पुत्र कृष्ण कुमार, मोनू पुत्र अजय कुमार निवासी डोला की ढाणी व मोहित स्वामी एवं एक अन्य व्यक्ति। जिनके पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी थी। जिसके पीछे गुर्जर लिखा हुआ था। व शराब पी रहे थे। मैं फार्म का किराया 30 हजार रुपए लेकर वापस अपने घर जाने लगा तो इन लोगों ने मुझे गाली गलौज शुरू कर दिया। व मारपीट करके मुझे नीचे पटक कर लात गुस्सो से मेरे साथ मारपीट की तथा महेंद्र ने अपनी जेब से देशी कट्टा निकालकर मुझे जान से मारने की नियत से मेरी कनपटी पर कट्टा लगा दिया। और मेरी जेब में रखें 30 हजार रुपए निकाल ले गए व हवा में दो फायर किए और मुझे कहा कि अगर तूने हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। मैं अपनी जान बचाकर वहां से भाग कर अपने घर पर पहुंचा और अपने परिवार जनों को पूरी कहानी के बारे में बताया। पुलिस ने घटना के विषय मे मामला दर्ज कर लिया।

No comments