डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दंतोर के अंबेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
धर्म चन्द सारस्वत । सिटी एक्सप्रेस न्यूज।दंतौर।शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दंतोर के अंबेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।उससे पहले दंतोर मंडी के मुख्य मार्गो व मुख्य बाजार में वाहन रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष रामेश्वर लाल बिश्नोई रहे।
विशिष्ट अतिथि दंतोर अंबेडकर भवन अध्यक्ष नारायण राम मेघवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य डूंगर राम नायक, सांसी समाज जिला अध्यक्ष मदन लाल सांसी, दंतौर सरपंच प्रतिनिधि खालक खां, 34 के वाई डी सरपंच मांगीलाल मेघवाल, हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा, 17 के एच एम के पूर्व सरपंच खानूराम मेघवाल, चेयरमैन नजर हुसैन दैया, समाज सेवी रामूराम गुर्जर, शीशराम धानका, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भीखाराम जाखड़, नंदराम धानका, जगदीश प्रसाद पूगल, हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़वा, पपूराम गढ़वीर, मास्टर दुलीचंद, ताराचंद धानका, पत्रकार सुभाष सारस्वत रहे
बिश्नोई ने संबोधन करते हुए डॉ भीमराव अम्बेडकर व संविधान के बारे में बताया ओर उनके बताएं हुए रास्ते पर चलने को कहा।
इस मौके पर शिक्षित होने को प्रेरित किया क्योंकि शिक्षा के द्वारा ही समाजिक समानता व लोकतांत्रिक भावना का विकाश होता हैं शिक्षा का उदेश्य नेतिक मूल्यों पर विकास करना जिससे मनुष्य में मैत्री भाव उत्पन्न होते हैं अम्बेडकर हमेशा कहते थे भारत एक है जो हमें स्वतंत्रता समानता व भाईचारा सिखाता है ।इसलिए शिक्षित बनो संगठित रहो एंवम महिलाओ के हक व अधिकार पर बल देते हुए उमा देवी, रेशमा देवी को मंच की और से सम्मानित किया गया! सर्व समाज के लोगो की उपस्थिति में बाबा साहब के बताए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए भारत के आधुनिक विकास, समता, स्वतंत्रता, बंधुता व न्याय की अवधारणा का व्याख्यान किया गया सभी आए हुए मेहमानो के लिए जलपान की व्यवस्था की गई मंच संचालन गणेश निनानिया ने किया।




No comments