ब्रेकिंग न्यूज़

जैन साध्वियों का आध्यात्मिक मिलन : तेरापंथ भवन, अमरनगर जैन साध्वियों के तीन समूह का आध्यात्मिक मिलन

अमरनगर।  20 अप्रेल 2023 को आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री प्रमोद श्री जी ठाणा -5, साध्वी श्री कुन्दन प्रभा जी आदि ठाणा-4 व साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ठाणा-4 का आध्यात्मिक मिलन हुआ।प्रातः साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी सहवर्ती साध्वियों के साथ जैन एनक्लेव सोसासटी, गंगाना फांटा, पाल गांव से तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा के सदस्यो के साथ मंगल विहार किया।
पैदल विहार करते हुए साध्वी श्री तेरापंथ भवन, अमरनगर पधारें, जहाँ विराजित साध्वी श्री प्रमोद श्री जी, साध्वी श्री कुन्दन प्रभा जी आदि साध्वियों से सौहार्दपूर्ण मिलन हुआ। आध्यात्मिक मिलन के इस त्रिवेणी संगम को देखकर उपस्थित श्रावक समाज का रोम रोम आनंदित हो गया।इस अवसर पर तेरापंथी सभा सरदारपुरा, तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा, महिला मंडल सरदारपुरा के सदस्यों की उपस्थिति रही।
आगामी कार्यक्रम सूचना इस अवसर पर तेरापंथी सभा सरदारपुरा अध्यक्ष श्री सुरेश जीरावाला ने आगामी वैशाख शुक्ला तृतीया को आयोजित होने वाले अक्षय तृतीया महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 अप्रैल को तेरापंथ भवन, अमरनगर में साध्वीवृंद के सानिध्य में वर्षीतप के पारणा समारोह का आयोजन प्रात: 8:45 बजे से किया जाएगा। 
तेयुप सरदारपुरा द्वारा सेवा गतिमान इससे पूर्व तेयुप सरदारपुरा के सदस्यों ने साध्वी श्री के विहार में पाल रोड से लगभग 7 कि.मी. पैदल चलकर सेवा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।साथ ही तेयुप सरदारपुरा के सदस्यो ने शहर में विराजित मुनि श्री जय कुमार जी आदि ठाणा - 2 के मंगल प्रांगण, पावटा से सरदारपुरा स्थित मेघराज तातेड़ भवन तक विहार में पैदल सेवा कर विहार सेवा का दायित्व निभाया।

No comments