रामगढ़ पचवारा के लोग करेंगे चिकित्सा मंत्री का नागरिक अभिनंदन।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रामगढ़। पचवारा मे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को लेकर 12 अप्रैल बुधवार को रामगढ़ पचवारा के लोग करेंगे चिकित्सा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन। उप प्रधान सूरज कटारा ने बताया कि रामगढ़ पचवारा में चिकित्सा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा और बुधवार को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा करेंगे।




No comments