ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीहनुमत भक्ति में डूबे साधक, हनुमानमय हुआ प्रांगण।

बीकानेर, 7 अप्रेल, 2023। श्रीहनुमान जयन्ती के पावन पर्व पर शिव मन्दिर प्रन्यास एवं श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘सवा घण्टा श्रीहनुमान के नाम’ के अन्तर्गत व्यास कॉलोनी स्थित शिव मन्दिर प्रांगण में हुआ सामुहिक श्रीहनुमान चालीस का पाठ। आयोजन सुत्रधार विवेक मित्तल ने बताया कि प्रांगण में उपस्थित 100 से अधिक साधकों ने लगातार सवा घण्टा 1725 बार सस्वर श्रीहनुमान चालीसा के पाठ, भजन तथा श्रीहनुमानजी के अवतरण की बधाईयां गाकर प्रांगण को हनुमानमय बना दिया। प्रांगण में उपस्थित प्रत्येक साधक श्रीहनुमत भक्ति से सराबोर दिखाई दिया। बीकानेर सहित सम्पूर्ण भारत वर्ष के 40 विभिन्न शहरों में भी एक ही समय पर सवा घण्टा श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करके भारतवासियों को महामारी, संकटों से बचाने तथा राष्ट्र की समृद्धि के लिए शक्ति जागरण का आह्वान श्रीहनुमानजी के किया गया। आयोजन में सुरेश कुमार मित्तल, नलिन सारवाल, हरनारायण खत्री, दिनेश कुमार, पंडित गिरिश शर्मा, रवि राजवंशी, नरेश गुरेजा, भरत झाम्ब, विकास आनन्द, रामचन्द्र मुलू, महादेव देवड़ा, श्याम सुन्दर शर्मा, कमलेश मारू, भवानी शंकर व्यास, चन्द्रशेखर शर्मा, एल.एन. जोशी, पंकज गोयल, श्रीमती दया सारवाल, रजनी, मंजुलता शर्मा, कमलेश, वन्दना सारवाल, सीमा राजवंशी सहित बड़ी संख्या में साधक उपस्थित हुए। अनुष्ठान का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

No comments