ब्रेकिंग न्यूज़

आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन को बर्खास्त करने की पुरजोर मांग की ।

जयपुर ( का.सं.) राजस्थान में ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, विपक्ष नदारद होता जा रहा है, केवल आम आदमी पार्टी ही प्रमुख विपक्ष का दायित्व निभाते हुए जनता के दुख दर्द के साथ खड़ी हुई और संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है । इसी परिप्रेक्ष्य में पार्टी के जयपुर शहर जिला अध्यक्ष कमल भार्गव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश कुमार शर्मा को देते हुए आरपीएससी के सदस्य के ही पेपर लीक प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर उसे व चेयरमैन को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की पुरजोर मांग की है । युवा नेता कमल भार्गव ने इसे शासन व्यवस्था पर कलंक बताया, तो अर्चित गुप्ता ने पेपरलीक सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग कर डाली, गिरधारी सेपट ने कहा जब तक गहलोत रहेगा सरकार में - युवा रहेगा अंधकार में, महिला प्रदेश अध्यक्ष गायत्री बिश्नोई ने इस प्रकरण पर त्वरित एक्शन लेने की मांग की तो जयपुर राजस्थान के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मोदी ने कहा कि इस तरह पेपर लीक होने से लाखों युवाओं की कड़ी मेहनत, समय, धन, और उनका भविष्य अंधेरे में जा रहा है । जुझारू नेता सौरभ चौधरी ने युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की । इस अवसर पर युवा नेता जुगल शर्मा, अनुराग बराड़, राजपाल फोगावत, चंद्रशेखर बेनीवाल, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राठौड़, जितेंद्र कौशिक, युग सिंघल, पदम कुमार, आदित्य यादव, आशीष शर्मा, आशीष गुप्ता तथा डॉक्टर विष्णु कुमार गुप्ता आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

No comments