हावड़ा-बाड़मेर- हावड़ा रेल सेवा का लोहारू स्टेशन पर ठहराव शुरू, सांसद श्री धर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीकानेर। ट्रेन संख्या 12323/12324 हावड़ा-बाड़मेर- हावड़ा रेल सेवा का दिनांक 01.04.2023 से लोहारू स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। श्री धरमबीर सिंह, माननीय सांसद -भिवानी महेंद्रगढ़ ने इस ट्रेन को ठहराव के बाद लोहारू स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर पालिका लोहारू के अध्यक्ष श्री दौलत राम सोलंकी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री जितेन्द्र शर्मा तथा रेल कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




No comments