ब्रेकिंग न्यूज़

अपनाघर शालीमार में बिजली-पानी बंद करने पर हंगामा,सोसायटी के लोगो ने हाईवे पर लगाया जाम

जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर: अपना घर शालीमार गेट नंबर 3 के सामने शालीमार वासियों ने मेंटेनेंस वालों की तानाशाही के खिलाफ रविवार दोपहर करीब 12 बजे रोड जाम कर दिया। जब मेंटीनेंस के विवाद को लेकर सोसायटी के लोगों की बिजली व पानी की सप्लाई बंद कर दी। तब सोसायटी के लोग रोड पर उतर आए। गौरतलब है पिछले कुछ दिन से मेंटेनेंस और आरडब्ल्यूए के बीच मेंटेनेंस सुविधाओं को लेकर बातचीत का दौर चल रहा था। इस दरमियान रविवार को मेंटेनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने शालीमार निवासियों की बिजली पानी साफ-सफाई अन्य सहित अन्य सुविधाएं बंद कर दी।इसके बाद सोसायटी के लोग विरोध स्वरूव रोड पर आ गए। गेट नंबर तीन के बाहर आकर अलवर-भिवाड़ी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। जसिके कारण वाहनेां की लंबी कतार लग गई।कॉलोनी के लोग करीब 15 दिन पहले भी बड़ा विरोध कर चुके हैं। उस समय भी कॉलोनी के लोगों ने कंपनी पर आरोप लगाए थे कि मनमर्जी के मेंटीनेंस के दाम वसूले जाते हैं। पानी की सप्लाई भी पूरी नहीं आती है। इस कारण लोग परेशान हैं। हर साल मेंटीनेंस के दाम बढ़ जाते हैं। लेकिन यहां आमजन को सहूलियत पूरी नहीं मिलती है। जिससे लोग परेशान हैं।

No comments