ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री श्री गहलोत शनिवार को बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, महंगाई राहत शिविर का करेंगे अवलोकन।

बीकानेर 28 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न पर कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री गहलोत सीकर से हवाई मार्ग से प्रातः 10:15 प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईसर बड़ा पहुंचेंगे। वे यहां प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन व स्टाफ क्वार्टर्स का लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां से 1.30 बजे धीरदेसर चोटियान पहुंचेंगे तथा शहीद नायक राकेश चोटिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री गहलोत यहां से प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही  महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे ।

No comments