ब्रेकिंग न्यूज़

आम आदमी पार्टी की चुनावी हलचल तूफानी गति से चालू हुई।

जयपुर ( का.सं. ) आम आदमी पार्टी का संगठन विधिवत तैयार होने के पश्चात आम आदमी पार्टी ने सम्पूर्ण राजस्थान में अपने नेता अरविंद केजरीवाल की रीति - नीति पर चलते हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा के निर्देशन में अपनी गतिविधियां द्रुत गति से आरंभ कर दी है । इसी क्रम में आज जयपुर प्रदेश कार्यालय में सिविल लाइन विधान सभा, विद्याधर नगर विधान सभा तथा किशनपोल विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं की 2 - 2 घंटे के अंतराल से मीटिंग हुई । सभी ने एक दूसरे को रमज़ान के मुकद्दस महीने के साथ महावीर जयंती व हनुमान जन्मोत्सव की बधाइयां दी । बैठकों में प्रदेश उपाध्यक्ष पी. एस. तोमर, जयपुर जिलाध्यक्ष कमल भार्गव, लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गुप्ता, लोकसभा सचिव पवन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी जयपुर (राजस्थान) एडवोकेट राजेन्द्र मोदी आदि की उपस्थिति में सैंकड़ों लोगों ने भाग लेकर हर विधान सभा वाइज संगठन के विस्तार को लेकर उत्साह के साथ गंभीर चर्चा की, ताकि अधिक से अधिक लोगोंको आगामी विधान सभा व लोकसभा चुनावो में विजयश्री दिलाने हेतु जिम्मेवारियां दी जा सके तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र से शीघ्र किया जा सके । 
इस अवसर पर ऊर्जावान नेता संदीप पाठक की टीम के साथ, एडवोकेट जया धूत, सरिता ओसवाल,प्रकाश जायसवाल, प्रगट सिंह, जितेंद्र महावर, लाखन सिंह, मो. लतीफ, भृत्रहरी नाथावत्त, यश सिंघवी, युग सिंघल, अमित वशिष्ठ, अनूप चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल आदि सैंकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments