श्री जैन पब्लिक स्कूल ने 'सोलो डांस पखवाड़ा' का किया सफल आयोजन।
बीकानेर , 29 अप्रैल। श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर में बेस्ट सोलो डांसर की खोज के लिए 3 चरणों में 15 दिवसीय नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। इंटरनेशनल डांस डे पर निर्णायक की भूमिका के लिए पधारे मुख्य अतिथि डॉ. श्रेयांश जैन एवं सुश्री दीपिका बोथरा ने प्रतिभागियों का चयन किया। प्रतिभागियों ने सामाजिक जागरूकता एवं जनचेतना पर आधारित विषयों पर आकर्षक वेशभूषा में बड़े ही मनमोहक अंदाज में नृत्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने प्रतिभागियों को शिक्षा के साथ-साथ नृत्य क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए साधना की निरंतरता को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। अध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने निर्णायकगणों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुसार कार्य क्षेत्र में पूरी मेहनत और तैयारी से कार्य करने पर सफलता मिलने का मंत्र दिया। शाला सचिव सीए माणक कोचर एवं सीईओ सीमा जैन ने विद्यार्थियों की रुचिकर भागीदारी की सराहना करते हुए शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक एकाग्रता को बनाए रखने पर शुभकामनाएँ प्रेषित की। विजेता प्रतिभागियों में एसजीपीएस बेस्ट डांसर विधि रामपुरिया (प्राइमरी विंग) एवं सायशा कोचर (मिडल विंग) में प्रथम तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कनिष्क अग्रवाल, जिनीशा नाहटा (प्राइमरी विंग) सुहानी पुरोहित एवं दीया चोपड़ा (मिडल विंग) को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। शाला परिवार की ओर से निर्णायकगणों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए ।
कार्यक्रम का सफल आयोजन संगीत एवं नृत्य शिक्षकगण हनी माथुर, नूतन शर्मा, अनुज नागपाल, सह-शैक्षणिक प्रभारी गुंजन शर्मा एवं संचालिका निधि श्री ने किया।




No comments