नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के जन्मदिन अवसर पर रक्तदान शिविर को लेकर तैयारी बैठक ।
बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के बीकानेर आगमन और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन पर आयोजित किये जाने वाले रक्तदान शिविर को लेकर उप महापौर राजेन्द्र पंवार की अध्यक्षता में हीरालाल मॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत तथा राजेन्द्र राठौड के जन्मदिन पर लगाएं जाने वाले रक्तदान शिविर पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल गहलोत ने बताया कि 18 अप्रेल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नोखा रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। वहीं 19 अप्रेल को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में एक हजार से एक हजार पांच सौ के करीब रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर उप महापौर राजेन्द्र पंवार,पूर्व पार्षद ओम रामावत,मीना आसोपा,किशन चौधरी,भूपेन्द्र शर्मा,पाबूदान सिंह राठौड सहित अनेक जने मौजूद रहे।




No comments