ग्रामीणों ने ठानी है, सड़क हमें बनवानी है, आक्रोश के साथ उपखंड कार्यालय के आगे धरना हुआ शुरू
श्रीडूंगरगढ़ । श्रीडूंगरगढ़ के उपखंड कार्यालय के आगे संपर्क सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा 1 दिन का सांकेतिक शुरू हो गया है और धरने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। धरने पर डेलवां, लाधड़िया, लोडेरा, मणकरासर, जालबसर, बिरमसर, उदरासर, सुरजनसर, लाखनसर, गुसाईसर बड़ा व बिंझासर गांव के ग्रामीण धरने पर अपने वाजिब मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं और प्रशासन व सरकार से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। डेलवां से लाधड़िया 9 किमी सड़क की मांग पिछले कई सालों से ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। इसको लेकर प्रशासन, विधायक, से सांसद से भी कई बार गुहार लगाने के बाद भी ग्रामीणों की इस जायज मांग को अनसुना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरफ के गांव की जायज मांग पूरा नहीं करना इस बात को साबित करता है कि इन गांवों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।




No comments