रकतदान शिविर तीस को, समाजसेवियों का होगा सममान।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर।डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट की ओर से 30 अप्रेल को माखन लाल बलड बैंक में रकतदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सममातिन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक अभिषेक तनेजा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सममानित किया जाएगा। इनमें रामचरित मानस का प्रचार-प्रसार करने वाले जगदीश सोनी, समाजसेवी दौलत राम हजरती, अंतरराष्ट्रीय गाइड तेजपाल गुर्जर, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रही डिजिटल क्रिएटर नीलम सैनी, समाजसेवी अशोक आहूजा, योग गुरु अशोक शर्मा, युवा समाजसेवी गुरप्रीत सिंह, कवियत्री व शिक्षिका ममता शर्मा, युवा भपंग वादक जाकिर खान, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही अभिलाषा जैन, गौसेवा में कार्य कर रहे सौरभ कालरा, महिला सशकिततरण के क्षेत्र में कार्य कर रही सरिता तौलानी को सममानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सहयोगी रोटरी कलब अलवर फोर्ट, विजन संस्थान, सार्वजनिक गौशाला तेज मंडी, कंपनी बाग विकास समिति, अलवर हैवन, नेक कमाई, जेएस फोर व्हील, सेठी चिल्ड्रन हास्पिटल, बाबा ठाकरदास, जयंती ड्रिंक, अर्चना फाउंडेशन, यूथ रैड क्रास और दा द्वार है।




No comments