जय सियाराम जय शिववीर हनुमान जय हरिराम बाबा झोरङा।
धर्म चन्द सारस्वत। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।झोरड़ा ।आप सभी भक्तो को जानकर हर्ष होगा की कलयुग के अवतारी श्री हनुमान जी से सिद्धी प्राप्त ( श्री हरिराम बाबा झोरङा ) की बरसी हर साल के भांती इस साल भी दिनांक 12/04/2023 वार बुधवार को नागौर जिले के झोरङा धाम में मनाई जाएगी आज से 80 साल पहले विक्रम संवत 1959 को जन्म लेकर जहरीले जीवों का जहर उतारने की सिद्धी प्राप्त कर दीन दुखियों की सेवा करके अनेक भक्तो को जीवन दान दिया है श्री हरिराम बाबा विक्रम संवत 2000 में देवलोक गमन कर गए थे कुल 41 साल धरती पर रहे थे
बैशाख बदी शुभ सप्तमी, सोमवार शुभ वार लेय समाधी प्रकट हुए बाबा सम्मत दो हजार हर साल बैशाख बदी सप्तमी पर बाबा की बरसी मनाई जाती है जिसमे लाखो की संख्या मे भक्तगण दर्शन करते है बाबा का मुख्य मैला भादवा सुदी ( पंचमी ) को लगता है झोरङा धाम हरिराम जी की मुख्य धाम है ओर दुसरी धाम ( खारङा ) जिला बीकानेर में है जो लूणकरणसर से 24 किलोमीटर दक्षिण की ओर है ऐसे चमत्कारिक देवता का आप भी दर्शन करे ओर सुख शान्ति का आशीर्वाद प्राप्त करें।




No comments