कचरा- आवारा कुत्ते का जमावड़ा: शालीमार के निवासी परेशान।
अलवर: शहर की सबसे बड़ी सोसायटी अपना घर शालीमार एक्स्टेंशन ऑफिसर एनक्लेव में इन दिनों सफाई व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। तो वही आवारा कुत्तों का भी जमावड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है हर जगह कूड़े के ढेर ही नजर आते हैं वही अपना घर शालीमार एक्स्टेंशन ऑफिसर एनक्लेव में रहने वाले लोगो का कहना है कि एक महीने से सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है जिससे बीमारियां फैलने की पुरी आशंका बनी हुई है और दिन प्रतिदिन कुत्तों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है छोटे छोटे बच्चो का घर से निकलना मुश्किल हो गया है कुत्तों का आतंक इतना बड़ गया है कि आए दिन लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं सभी जगह आवारा कुत्तों ने अपना बसेरा बना लिया है। इन कुत्तों का कोई ठिकाना नहीं है कि कब किसी बाइक चालक को भौंकते हुए दौड़ा दे। बच्चे तो अक्सर इन आवारों कुत्तों के शिकार होते रहते हैं। चिल्लाता हुआ बच्चा और उसका पीछा करते हुए आवारा कुत्ते जैसे नजारे आये दिन दिखते हीं रहते हैं आये दिन इस तरह की घटना होना आम बात हो गयी है। कई बार मेंटिनेंस ऑफिस टीम को भी सुचना दी गई लेकीन इस और ना तो त्रेहान ग्रुप द्वारा कोई ध्यान दिया जा रहा है और ना ही मेंटिनेंस ऑफिस टीम द्वारा कोई ध्यान दिया जा रहा है सोसायटी में स्थित पार्क के झूले काफी समय से खराब व टूटे हुए हैं। पार्क में गंदगी पसरी है। पार्क में हर समय आवारा पशु विचरते रहते हैं।ऐसा लगता है कि जैसे इन पार्कों का कोई वारिस ही नहीं।जिनके कंधों पर इन पार्कों के रख-रखाव की जिम्मेदारी है वे खर्राटे भर रहे हैं क्योंकि रख-रखाव के बदले ये लोग सोसायटी में रहने वाले लोगो से रकम वसूल करते हैं मगर काम बिल्कुल नहीं कर रहे। ओर तो और सीवरेज लाइन का गन्दा पानी पार्कों में छोड़ दिया जा रहा है जिससे पार्कों में बदबू से बैठा तक नहीं जाता है वही शालीमार निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि सोसायटी में जितने भी फ्लैट बने हुए हैं वहां पीने के पानी की टंकी की 1 साल से सफाई तक नहीं हुई है मेंटिनेंस ऑफिस टीम को जब कहा गया तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ दिया। लोगो का कहना है कि प्रतिदिन सोसायटी में रखे कचरे के ड्रम को कुत्ते बिखेर जाते हैं जिससे सारा कचरा सड़क पर आ जता है त्रेहान ग्रुप व मेंटिनेंस ऑफिस टीम सोसायटी में रखे हुए कचरे के ड्रम हटाकर लोहे के कचरा पात्र रखें जिससे आवारा कुत्ते ना बिखेर सके




No comments