ब्रेकिंग न्यूज़

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण के साथ ही प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित ।

सिटी एक्सप्रेस न्यूज। उमेश कुमार मोदी।आसींद/ दौलतगढ़ पंचायत मुख्यालय पर दौलतगढ़ अंबेडकर युवा मंच द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा प्यारेलाल खोईवाल जिला अध्यक्ष अंबेडकर विचार मंच भीलवाड़ा मुकेश गोपाल शर्मा सरपंच की अध्यक्षता में अति विशिष्ट अतिथि गोपाल कंडारा अंबेडकर युवा मंच समारोह का आयोजन हुआ जिसमें दौलतगढ़ ग्राम में विशाल रैली का आयोजन हुआ सभा में परिवर्तित हुई जिसमें आसींद सहित आसपास क्षेत्र के प्रबुद्ध जन मौजूद थे 236 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पारितोषिक वितरण किए गए अतिथियों द्वारा वही नवनियुक्त कर्मचारी 39 को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिए गए एवं भामाशाह उनका भी सम्मान समारोह किया गया इसके बाद दौलतगढ़ ग्राम के मेन बस स्टैंड पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण अतिथियों द्वारा किया गया।

No comments