मां की मौत पर पांच पुत्रियों ने कंधा देखकर मुखाग्नि दी।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।आसींद/ सांवरमल शर्मा रामेश्वरम यात्रा करके वापस लौट रही महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसकी महाराष्ट्र के नासिक जिले में मौत हो गई शुक्रवार प्रातः पार्थिव देह आसींद पहुंचा जहां बड़ी पुत्री कुसुमलता, अंजना, सुलोचना, वंदना, कल्पना, अपनी मां को कंधा देकर मुखाग्नि दी परिजनों बताया कि 60 वर्षीय सीता देवी सिखवाल निवासी आसींद पति सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण शर्मा एवं बेटी के साथ विगत दिनों 3 धाम की यात्रा पर गई थी करीब 1 माह की यात्रा पूरी की वापस लौटते समय गुरुवार को सीता देवी की तबीयत बिगड़ गई और महाराष्ट्र के नासिक जिले में दम तोड़ दिया सीता देवी के केवल पुत्रियां ही होने के नाते अपनी माता को कंधा एवं मुखाग्नि देकर बेटे का धर्म निभाया पांचू पुत्रियों एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था माता हमें पांचों को छोड़ गई।




No comments