ब्रेकिंग न्यूज़

ज्योतिबा फुले की जयंती पर हुआ महारक्तदान शिविर का आयोजन ।

बीकानेर। समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर मंगलवार को विभिन्न आयोजन किए गए। सांसद कार्यालय में ज्योतिबाफुले के चित्र पर माल्यापर्ण कर फुले के प्रसंगों का स्मरण किया गया। मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालयके सामने रेलवे के ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें दोपहर लक लगभग 500 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान कर दिया था। अभी भी वहां रक्तदाताअेा में रक्तदेने की बात को लेकर होड़ मची हुई थी। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सम्भागीय आयुक्त नीरज के पवन ने किया। उन्होने कहा कि किसी का जीवन बचाना पुण्य का काम है। महात्मा ज्योतिब फुले ने उस समय जो काम किया था, उनकी आज भी प्रासंगकिता है उनके बताए रास्ते पर चलाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजालि होगी। पवन ने कहा कि समरसता समाज की स्थापना कर सब हिलमिल रहें।

No comments