ब्रेकिंग न्यूज़

सीकेएनकेएच डिजिटल साक्षरता मिशन का लोगो लॉन्चिंग प्रोग्राम संपन्न हुआ।

बीकानेर ।9 अप्रैल को, सीकेएनकेएच डिजिटल साक्षरता मिशन की डायरेक्टर सुश्री सिमरन कुमारी जी ने बताया की सीकेएनकेएच फाउंडेशन के संचालक मंडल अध्यक्ष श्री राघब चंद्र नाथ जी के द्वारा सीकेएनकेएच डिजिटल साक्षरता मिशन का लोगो लॉन्च किया गया। उन्होंने बताया की इस अवसर पर उपस्थित थे फाउंडेशन के शिक्षा विभाग के डायरेक्टर श्री प्रीतेश तिवारी जी। 
 उन्होंने ओर बताया कि, इस अवसर पर राघब चंद्र नाथ जी ने सीकेएनकेएच डिजिटल साक्षरता मिशन और सीकेएनकेएच फाउंडेशन शिक्षा विभाग के डायरेक्टर्स को शुभकामनाये दिया ।  
    प्रीतेश जी ने सभी को इस मिसन के बारे में बताया और उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के इस मिशन को पूरा करने के लिए उन्हें मिशन के डायरेक्टर सिमरन जी और मिसन के अंतर्गत सभी कंसल्टेंट, प्रशिक्षक और बाकी सदस्यों का बेहतर प्रदर्शन चाहिए ताकि इस मिसन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके बताया। 
    प्रोग्राम के अंत में सिमरन जी ने प्रोग्राम में उपस्थित होने के लिए फाउंडेशन के संचालक मंडल अध्यक्ष एवं प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया।

No comments