ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्रालयिक कर्मचारी गांधीवादी तरीका छोड़ अब आर पार की लड़ाई लड़ेगा महापड़ाव 30 वें दिन भी जारी मांगे नहीं माने जाने तक महापड़ाव जारी रहेगा।


जयपुर । 16 मई 2023।मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापड़ाव आज 30 वें दिन भी जारी रहा महापड़ाव स्थल पर जारी सभा में विभिन्न जिलो से आये हड़ताली मंत्रालयिक कर्मचारियों एवं 33 जिलो के जिला अध्यक्षो ने कहाँ कि सामूहिक अवकाश को चलते 37 दिन हो गये ओर महापड़ाव को 30 दिन लेकिन सरकार के कानों पर जू नहीं रैग रही आज सभी ने सामुहिक रूप से कहाँ कि जब आंदोलन का गांधीवादी तरीके से हल नहीं निकल रहा तो आंदोलन को आर पार की लड़ाई के लिए तैयार होना पडेगा प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने कहाँ कि सरकार बाबूओं के आंदोलन के प्रति गंभीर नहीं है।  उन्होंने कहाँ कि भीषण गर्मी आंधी तूफान में भी मंत्रालयिक कर्मचारी महापड़ाव में 24 घंटे डटा हुआ है जिसमें महिलाऐ भी भारी संख्या में शामिल हैं जिसके परिणामस्वरूप अब आर पार की लड़ाई के अलावा कोई चारा नहीं रहा इसलिए आगे का आंदोलन उग्र होगा। महामंत्री वीरेंद्र दाधीच ने कहाँ कि मंत्रालयिक कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी कहलाती है लेकिन सरकार संवादहीनता कर उसकी कमर तोड़ रही है, टिब्यूनल चैयरमेन कमलेश शर्मा एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश स्वामी ने संयुक्त बयान जारी कर कहाँ कि जो सरकार अपने आपको संवेदनशील एवं पारदर्शी कहती है वो खोखला साबित हो गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष यतेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि सरकार महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से दुबारा सत्ता हासिल करने का जो प्रयास कर रही है यदि सरकार ने बाबूओ की मांगो का निराकरण नहीं किया तो प्रयास सफल नहीं होगा 


No comments