वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 483 की जन्म जयंती पर करणी सेना ने किया पंचामृताभिषेक ।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर: करणी सेना अलवर द्वारा भारत के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 483 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन, शिवाजी पार्क, अलवर स्थित प्रतिमा पर श्रमदान करके साफ सफाई की गई उसके बाद प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर महाराणा प्रताप जी को भोग लगाकर हर्षोल्लास से पूरे क्षेत्र में मिठाई का वितरण किया गयाकार्यक्रम की शुरुआत जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह राठौड़ एवं कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह बडगूजर द्वारा महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर जल चढ़ाकर कर की गई।
तत्पश्चात प्रमुख वक्ताऔ द्वारा महाराणा प्रताप जी के शौर्य साहस एवं अदम्य त्यागऔर बलिदान को सभी के सामने रखा एवं बताया कि किस प्रकार उन्होंने संकटों का सामना करते हुए अपने मेवाड़ राज्य की प्रजा की रक्षा करते हुए जीवन व्यतीत किया। कार्यक्रम मे प्रदेश संगठन महामंत्री भूपेंद्र सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष राजकरण सिंह राजावत, आई टी प्रभारी मुकेश सिंह कछवाहा, महामंत्री जितेंद्र सिंह कछवाहा, कमाण्डर विजय सिंह चौहान, पार्षद धारा सिंह, चूड़ी मार्केट अध्यक्ष दिनेश जादौन, स्वरूप सिंह पंवार, कमल सिंह गहलोत, भूपेंद्र सिंह नरूका, हनुमान सिंह राघव, मन्नू बना, सुभाष चौहान, जसवंत सिंह, राहुल नरूका, लखन सिंह, भारत सैनी, आनंद तंवर, भारत नरूका, भारत जादौन, आकाश सिंह, विवेक सिंह, रामवीर सिंह, राजीव सिंह, सागर सिंह, भानू बना, विनोद नरूका, मनोज नरूका, संग्राम सिंह, अर्पित राठौड़,आदि अनेकों अनेक करणी सैनिकों ने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर मालाअर्पण व पुष्पांजलि देते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।




No comments