आंखें खोलो हुक्मरानों, जनता त्रस्त है, श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन को चुनौती देती बाजार की ट्रैफिकव्यवस्था ।
श्रीडूंगरगढ़ । 1 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में ट्रेफिक व्यवस्था अत्यंत बेहाल हालातों में है और प्रशासन द्वारा केवल पुराने बस स्टैण्ड पर एक जवान की तैनाती कर खानापूर्ति कर ली जाती है। बाजार में अवैध पार्किंग के कारण बाजार की सभी मुख्य गलियां बंद सी ही रहती है एवं सैंकडों बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासनिक सुस्ती कस्बे वासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। ऐसे हालातों में कस्बेवासी यहां के हुक्मरानों के लिए एक ही आवाज लगा रहे है कि सुस्ती छोड़ो, आंखें खोलो और बाजार में ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने में सक्रिय होवें। सोमवार सुबह गौरव पथ पर गोपालदास चौक के सामने तिराहे पर हुए जाम में सैंकड़ों वाहन खासे परेशान हुए। यहां तीनों गलियों में आमने सामने करीब 100 से अधिक वाहन आधे घंटे तक फंसे रहे। तीनों गलियों के छोर तक जाम रहा एवं खासे प्रयासों के बाद भी हालात सुचारू नहीं हो पाए। कस्बे में ऐसे हालात आए दिन बनते रहते है और कस्बेवासी खासे परेशान रहते है। यहां कभी गौरव पथ पर तो कभी गांधी पार्क के पास, कभी घासमंडी रोड पर तो कभी हाईस्कूल रोड पर, यह जाम कस्बेवासियों के लिए खासे परेशान करने वाले है। आवश्यकता है कि घूमचक्कर रोड के बाद सर्वाधिक व्यस्त सड़क पर गौरव पथ के गोपालदास चौक तिराहे पर पुलिस जवान की तैनाती की जाए।




No comments