उप खंड के ग्राम कोटासर में विधि-विधान से हुई नखत बना महाराज की मूर्ति स्थापना।
तोलाराम मारू। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।श्रीडूंगरगढ़।बीकानेर।कोटासर गांव में श्री नखत बन्ना महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ। पुजारी करना राम सुथार ने बताया कि मंदिर की मूर्ति से लेकर मंदिर का चोक टीन शेड महाभंडारे का कार्यक्रम पूर्व संध्या जागरण का आयोजन रखा। बादनू गांव के श्री रामचंद्र जी पाटोदिया के सुपुत्र भामाशाह श्री बीरम लाल जी पाटोदिया रहे कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं पाटोदिया परिवार बादनू के श्रीरामचन्द्र जी भंवर लाल जी रतन लाल जी ओम प्रकाश मदनलाल सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा पंडितों के द्वारा दिव्य हवन अनुष्ठान के कार्यक्रम मे दूसरना सूडसर गोपालसर श्री डूंगरगढ़ सडू जेगणिया केऊ दूर दूर के भक्तों ने आकर धोक लगाई । आसपास अनेकों महिला पूरूष बच्चों की उपस्थिति से मेल भरा गया।




No comments