आर.के. भवन कोठी का होगा जीर्णोद्धार, शिक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास।
बीकानेर, 17 मई। शिक्षा मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने बुधवार को आर. के. भवन कोठी के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 15 लाख 25 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल और आरके भवन आने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ठहरने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।




No comments