ब्रेकिंग न्यूज़

"नर्सेज़ दिवस पर नर्सेज़ एसोसिएशन द्वारा पर भव्य समारोह , प्रतिभा सम्मान,नर्सेज़ गौरव अवार्ड,स्मारिका का विमोचन ,मंत्री ने नाइटेंगल भवन की घोषणा।


जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर: राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला अलवर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर भव्य नर्सेज दिवस समारोह का आयोजन सामान्य चिकित्सालय स्थित आई एम ए हॉल में किया गया।
 जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीकाराम जूली सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री, अध्यक्षता जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिलऱ,एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खादी बोर्ड सदस्य संजीव बारेठ, पीसीसी सदस्य बलराम यादव, अजीत यादव, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान आई एम अध्यक्ष डॉ एस सी मित्तल ,नर्सिंग अधीक्षक रीटा रोज थे।
 कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के रुप में सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेम पटेल, दयानंद यादव, संरक्षक अशोक जैन, निशी बाला सिंह, एवं सेवानिवृत्त नर्सिंग ट्यूटर मुकेश शर्मा, कमल चौधरी गिर्राज प्रशाद शर्मा,सेवानिवृत्त एस एन ओ रमेश चौधरी ,दिनेश भाटिया, डीपी गुप्ता ,कुमकुम डेविड उपस्थित थे। कार्यक्रम में नर्सेज के प्रतिभावान बच्चों एवं नर्सेज गौरव अवार्ड से 7 नर्सेज को सम्मानित किया गया। संगठन की प्रथम नर्सेज स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इसके अतरिक्त नर्सिंग सेवाओ में सहयोगी संजय कुमार वर्माए इन , मनोज वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है और उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं मेडिकल जिसमें विशेषकर नर्सिंग जो कि निस्वार्थ सेवा के रूप में जाना जाता है। नर्सेज 24 घंटे मरीज के साथ रहकर जो सेवा करती हैं उसका कोई सानी नहीं है ।साथ ही उन्होंने नर्सेज के लिए सामान्य चिकित्सालय में नाइटेंगल भवन बनवाने के लिए घोषणा की।
जिला प्रमुख बलवीर छिलऱ ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के नर्सिंग सेवाएं बेहतरीन है आप इसी मनोबल के साथ कार्य करते रहें ।कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों व नर्सिंग स्टूडेंटस के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई ।
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने सभी अतिथियों का पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया तथा कहां की नर्सेज जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति के साथ कार्य करती हैं जोकि त्याग एवं सेवा का प्रोफेशन जाना जाता है। आज कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक प्रवीण जैन, सुभाष शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश महिवाल ,प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप यादव, संदीप अवस्थी ,दिनेश चावला ,राजेंद्र चौधरी ,देवकीनंदन मीणा ,संजय गर्ग, सुखपाल वर्मा ,मनोज सिंह, अनिल सुरेला, राजेश गुप्ता, सुनील यादव, कैलाश शर्मा, भगवत सिंह नरूका ,वीरेंद्र मीणा, सतवीर यादव, पूनम मलिक, गणेश यादव, मुकेश मीणा ,राजेंद्र वर्मा, राकेश जैन ,सत्यवान मिश्रा, हरीश जायसवाल ,उग्रसेन, राजकुमार सोनी,नीरू जैन ,राजकुमार यादव ,सुरेश मीना जिले के सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सैनी, सुभाष यादव, नरेश जाट, ईश्वर यादव, राजकुमार जैन, महेंद्र जैन, शशिपाल यादव ,जय प्रकाश मीणा आदि उपस्थित थे।
 मंच संचालन राजेंद्र अरोड़ा व प्रियंका साईवाल ने किया।

No comments