पुखराज सैन ने कलेकटर का संभाला कार्यभार।
जितेंद्र सेतिया/ सिटी एक्सप्रेस/अलवर।अलवर के नए जिला कलेकटर पुखराज सैन बुधवार को मिनी सचिवालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जिला कलेकटर का स्वागत किया
इन दिनों मिनी सचिवालय में कार्यालयों की शिफिटंग चल रही है। जिला कलकटर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले यह आदेश दिया कि इस भवन के ऊपर एक मंजिल और बनाई जाए जिससे लोगों की सुविधाओं का विस्तार हो सके।
जिला कलेकटर पुखराज सेन ने कहा कि मेरा पूरा ध्यान ही आमजन की परेशानी को कम करना होगा। इस दौरान हमारा फोकस वही रहेगा जो जनता के हित के हैं। सरकार की योजनाओं से आम आदमी को लाभान्वित करना ही ध्येय रहेगा।मेरा पहला अनुभव रहेगा जिला कलेकटर ने कहा कि मैं पहली बार इस पद पर कार्यभार ग्रहण कर रहा हूं। यहां प्रशासनिक अधिकारियों को लंबा अनुभव है और आम आदमी के फीड बैक से मैं बेहतर कार्य कर सकूंगा। आमजन के सहूलियत के रास्ते जल्दी से जल्दी खुलें। इन सबके प्रयास सबके साथ मिलकर किए जाएंगे। पुराने जितने भी मसले हैं उनको समझा जाएगा। मैं अभी जिले को समझने का प्रयास करुंगा जिसके बाद बेहतर कार्य कर सकूंगा।
इस दौरान एसपी आनंद शर्मा, एएसपी सरिता सिंह, एडीएम नवीन यादव, उतम सिंह , यूआईटी के अधिकारी सोहन सिंह नरुका, सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी मनोज मेहरा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




No comments