पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने किया रोड जाम।
जितेंद्र सेतिया/सिटी एक्सप्रेस/अलवर : गर्मी की शुरुआत होते ही शहर में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है शहर में जगह-जगह महिलाओं द्वारा रोड जाम किए जा रहे हैं बुधवार को वार्ड नंबर 30 व 31 में पानी की समस्या के चलते महिलाओं ने ज्योति राव फूले सर्किल पर जाम लगा दिया जाम के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधे घंटे तक महिलाओं ने रोड जाम किया जानकी सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं चल रहा है विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ी रही उसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं से समझाइश कर पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया महिलाओं ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है महिलाएं घर का काम करें या पानी भर कर लाए लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों का पानी की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है 1 महीने से अधिक का समय हो गया है लेकिन क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है पानी की समस्या के चलते लोगों को घरों में पानी का टैंकर डलवाना पड़ रहा है लेकिन अब वह भी महंगा हो गया है महिलाओं में पानी की समस्या को लेकर भारी रोष है




No comments