ब्रेकिंग न्यूज़

नशा मुक्ति के लिए अभिनव प्रयास शॉर्ट फिल्म "नशे को ना कहिए" का हुआ मुहूर्त, संभागीय आयुक्त,आईजी पुलिस, एसपी सहित अधिकारी गण और चिकित्सक रहे उपस्थित।

बीकानेर। बीकानेर पुलिस, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बीकानेर तथा मानसिक रोग विभाग सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर की ओर से सृजन नाट्य संस्था द्वारा शॉर्ट फिल्म नशे को ना कहिए का मुहूर्त आज किया गया। 
इस अवसर पर उपस्थित राजस्थान पुलिस बीकानेर संभाग के आईजी ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में नशे को ना कहिए शार्ट फिल्म के माध्यम से समाज तथा विशेषकर युवाओं को जागरूक करने का यह अभिनव प्रयास है। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं तथा यह शॉर्ट फिल्म भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। बीकानेर पुलिस एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि इसके माध्यम से समाज में नई चेतना आएगी। इस अवसर पर उपस्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बीकानेर के सचिव विजय खत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी दिशा में यह नशे की जद में आए बच्चों को बचाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि हर स्कूल,कॉलेज, संस्था में इसका प्रदर्शन किया जाएगा ताकि आमजन इसे देखे और नशे की लत से छुटकारा मिले।  
 इस अवसर पर साहित्यकार डॉ राजेंद्र जोशी ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से नशा करने वालों के खिलाफ वातावरण का निर्माण होगा तथा समाज में जागरूकता आएगी। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर तनवीर मलावत ने कहा कि इस शार्ट फिल्म के माध्यम से बच्चों और युवाओं को नशे के विरुद्ध मजबूत दीवार की तरह खड़ा किया जाएगा। 
इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक वरिष्ठ रंगकर्मी मोहम्मद रफीक पठान ने बताया कि आज इस फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय भी करवाया गया उन्होंने बताया कि फिल्म में प्रदीप भटनागर, पूनम चौधरी अनमोलप्रीत, प्रियंका आर्य,सलीम भाटी, वसीम राजा कमल, मोहम्मद जुनैद खान , इमरोज खान, दिपांशु पांडे, मोहम्मद अली लोदी, खुशबू भाटी, आरती नायक, महजबीन सिद्धकी, मोहन भाटी, लक्ष्मी भाटी, मोनिका खडगावत, भावना प्रजापत, भावना खडगावत, पंकज गोदारा, प्रियंका सैन, , ललित कुमार,आनंद सिंह अभिनय कर रहे हैं।जबकि अमरजीत गिल क्रिएटिव हेड कैमरा मैन, तथा कास्टिंग डायरेक्टर अंजुमन आरा हैं।

No comments