ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण दस्ते का पीला पंजा चला चौखूंटी क्षेत्र में हटाई चौकियां, सीढ़ियां व छप्पर देखें।

बीकानेर में यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमणों को हटाने का कार्य जारी है। शुक्रवार को शहर में नगर निगम भण्डार, चौखूंटी ओवर ब्रिज के पास और रोशनी घर चौराहा के पास हुई कार्रवाई में दुकानों के आगे बनी चौकियां, सीढिय़ा, छप्पर आदि अतिक्रमणों को हटाया गया। वहीं दुकानों के आगे रखे सामान, कुर्सियां, काउंटर आदि जब्त किए गए। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के निर्देश पर नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीनों की मदद से करीब 12 से 15 से अधिक दुकानों के आगे से अतिक्रमण व छप्पर हटाए गए। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र रहे। ओवरब्रिज के पास इस रोड पर पहले से ही जगह छोटी हे, ऊपर से लोगों ने रैम्प, चौकियां या काउंटर लगा रखे थे।जेसीबी मशीन का पंजे से एक के बाद एक अतिक्रमण हटाने से चौकियां, छप्पर का मलबा सड़कों पर फैल गया। निगम के डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉलियों की मदद से मलबे को हटाने की कार्रवाई भी की गई।

No comments