ब्रेकिंग न्यूज़

स्वैच्छिक रक्तदान 11 जून को मीरा शाखा भारत विकास परिषद द्वारा।

बीकानेर भारत विकास परिषद मीरा शाखा बीकानेर के तत्‍वावधान में 11 जून को रक्‍तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।मीरा शाखा की रीजनल सचिव शशि चुग, ललिता कालरा, रितु मित्‍तल, डॉ. दीप्ति वाहल ने शिविर में अधिकाधिक रक्‍तदाताओं को शामिल होने की अपील की है।मीरा शाखा की सचिव छवि गुप्‍ता के अनुसार, शिविर का आयोजन सुबह साढे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक एक्‍स–रे गली स्थित संभव हॉस्‍पीटल में किया जाएगा। 
रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है । जबकि इससे शरीर और स्वस्थ बनता है । ब्लड डोनेट करने के बाद 24 घंटे में वापस शरीर में उतना ही ब्लड बन जाता है । बशर्ते आप खानपान सही रखें । रक्तदान करते वक़्त आपके खून में पाँच तरह की जॉंच भी होती है । 
खून देने से आप तीन ज़िन्दगी बचा सकते है । 
इसलिए सब से अनुरोध है कि इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए लायें !

No comments