ब्रेकिंग न्यूज़

सैंगर और गौड़ पुनः बने किशोर न्याय बोर्ड सदस्य।

बीकानेर, 9 जून। राज्य सरकार द्वारा किशोर न्याय बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत बीकानेर में अरविंद सिंह सैंगर तथा महिला सदस्य के रूप में किरण गौड़ को पुनः मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों पूर्व में भी किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रहे हैं। इनकी नियुक्ति आगामी 3 वर्षों के लिए की गई है।

No comments