ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत दंतोर मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रशासन गाँवो के संग शिविर व मंहगाई राहत केम्प का आयोजन किया गया।

दंतोर । सुभाष सारस्वत। ग्राम पंचायत दंतोर मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रशासन गाँवो के संग शिविर व मंहगाई राहत केम्प का आयोजन किया गया।इस दौरान केबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल द्वारा केम्प का अवलोकन किया गया तथा आम जनता की समस्याओं को सुना तथा मोके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। गोविंदराम ने कहा कि इन शिविरों का प्रभावी आयोजन किया जाए जिससे प्रत्येक पात्र परिवार को इनका लाभ मिल सके। शिविर में उपखण्ड अधिकारी श्योराम,नायब तहसीलदार अनोपाराम, तथा सिंचाई, बिजली,पानी,औषधालय, पंचायतीराज, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, चिकित्सा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। तथा आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बीकानेर से आनंदगढ़ तक रोडवेज बस सेवा शुरू करवाने की मांग की । इस दौरान सरपंच सईदा बानो, ग्राम विकास अधिकारी रामस्वरूप मीणा, पंचायत सहायक रामूराम मान, सुभाष बिशनोई, खालक खा, अशोक कड़वा, सुभान खा, अलादिता खा, यूसफ़ खा, गफ्फार खा तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments