पर्यावरण दिवस पर रेलवे महिला कल्याण समिति ने बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का पाठ।
बीकानेर।उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण समिति की ओर से 'विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में रेलवे द्वारा संचालित लिटिल स्टार स्कूल में पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसका मुख्य विषय "प्लास्टिक उपकरणों का बहिष्कार " रखा गया । महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमति स्निग्धा श्रीवास्तव ने पर्यावरण दिवस की महत्ता को बताते हुए इसके संरक्षण की सलाह दी। श्रीमति उमा वडेरा जी के द्वारा बच्चों को पेड़ - पौधो से होने वाले लाभ बताए गए। इसके साथ ही प्लास्टिक उपकरणों के प्रयोग की हानियां बताई गईं। स्कूल में समर कैंप के समय पर्यावरण विषय पर बच्चो के लिए चित्रकला और वाक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण में माननीय अध्यक्षा जी ने बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया।इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल इंचार्ज सुश्री ज्योति अग्रवाल द्वारा किया गया जिसमें महिला कल्याण समिति सदस्यों श्रीमती निशा सेंगर , श्रीमती वंदना तथा श्रीमती संतोष ने सहयोग किया।




No comments