ब्रेकिंग न्यूज़

महिला कांग्रेस ने सब्जी मंडी पहुंच कर सब्जियों के दाम कम करने की मांग की।

बीकानेर,07 जुलाई। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने शुक्रवार को मंहगाई को लेकर कोटगेट सब्जी मंडी और महात्मा गांधी रोड पर आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार से आमजन परेशान है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में निरंतर पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ रहे हैं । रसोई गैस के भाव 11 सौ रूपये ज्यादा हो गये है। एक गरीब जो दिन भर में ढाई सौ ₹300 मजदूरी कर कमाता है वह कैसे 11 सो रुपए में गैस सिलेंडर खरीद सकता है ? इसका सीधा प्रभाव रोजमर्रा की उपभोक्ता सामग्री पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में महंगाई कम करने का वादा किया था परंतु इसके उल्टा काम किया है। केन्द्र सरकार पहले इसका हिसाब दें। महंगाई से आम आदमी परेशान है। बढ़ती महंगाई के कारण मध्यम वर्ग के व्यक्ति को अपने आप को एक स्थान पर बनाए रखने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आम आदमी की थाली लगभग खाली है। महंगाई का सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं पर पड़ रहा है। गृहणियों के लिए घर चलाना नामुमिकन हो चला है।
उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, प्याज, टमाटर, अदरक, गोभी, बैंगन, हरा धनिया, खीरा, बैंगन, भिण्डी, सहित लगभग सभी सब्जियों के भाव बढ़े हुए हैं।
हरी सब्जियों के दाम में तो पिछले दो-तीन दिनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। फलों और सब्जियों के बढ़ते दाम ने हर घर के बजट को बिगाड़ दिया है। कुछ सब्जियों के दाम तो फलों से भी महंगे हो गए हैं। भिंडी, परवल, खीरा, घीया, तोरई समेत कई और सब्जियां भी रुला रही है।
इस अवसर पर राजकुमारी व्यास,सरोज सरगरा,आशा स्वामी ,मुमताज शेख ,मुमताज बानो,सीता रामावत सहित महिलाओं ने महंगाई से राहत कब के पोस्टर से विरोध किया।

No comments