जाट छात्रावास में किया गया पौधरोपण।
बीकानेर।जयपुर रोड स्थित जाट छात्रावास बीकानेर में सावन माह में पर्यावरण के प्रति सजगता को प्रकट करते हुए छात्रावास अधीक्षक श्री भीखाराम जी सांगवा, श्री हजारी राम जी ज्यानी, श्री सुखराम जी बाना, भँवर सांगवा, श्री मुकेश गोदारा एवं छात्रावास में आवासीत छात्रों में रक्तवीर राजेश फौजी, अनिल सारण, हरिराम झिंझा, प्रदीप, संदीप, मांगीलाल, महावीर सहित सभी छात्रों ने वृक्षारोपण करके इन पौधों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की । छात्रावास अधीक्षक श्री भीखाराम जी सांगवा ने बताया पर्यावरण बचाना हम सभी का कर्तव्य हैं।छात्रावास में पहले से ही बहुत सारे पेड़ लगे हुए हैं साथ-साथ हरियाली बढ़ाने के लिए छात्रावास में नवनिर्मित पार्क (ऑक्सीजॉन) के चारों ओर फूलदार व फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति एक नया सन्देश दिया ।




No comments