राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रांतव्यापी आह्वान के तहत उपशाखा पूगल द्वारा बीएलओ कार्य सहित गैर शैक्षिक कार्यों के बहिष्कार के क्रम में ैकड़ों शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर बहिष्कार की सूचना दी गई ।
बीकानेर।10 जुलाई, 2023।राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रांतव्यापी आह्वान के तहत उपशाखा पूगल द्वारा बीएलओ कार्य सहित गैर शैक्षिक कार्यों के बहिष्कार के क्रम में उपखंड अधिकारी, पूगल को उपशाखा अध्यक्ष सत्यनारायण गोदारा एवं मंत्री सज्जाद अली के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर बहिष्कार की सूचना दी गई ।
उपशाखा अध्यक्ष सत्यनारायण गोदारा ने कहा कि शिक्षक अब जबरन थोपे गए आदेशो को नही मानेगा।
मंत्री सज्जाद अली ने कहा कि निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 27 स्पष्ट करती है की शिक्षक से कोई भी सतत चलने वाला गैर शैक्षिक काम नही करवाया जा सकता ।
विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालो में प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित, कमल जाखड़, विजय सिंह, रविंद्र विश्नोई, गोविंद डॉगीवाल, उषा गहलोत, निशा पारीक, राधा स्वामी, शैलेन्द्र मोदी सहित अनेकों शिक्षक शामिल रहे ।




No comments