ब्रेकिंग न्यूज़

सोमवार को कोलायत उपखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना -प्रदर्शन बसपा विधानसभा अध्यक्ष ताराचंद मेघवाल के नेतृत्व में विभिन्न मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया |

राकेश कुमार पंवर।कोलायत।सोमवार को कोलायत उपखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना -प्रदर्शन बसपा विधानसभा अध्यक्ष ताराचंद मेघवाल के नेतृत्व में विभिन्न मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया | जिसमें 1 ग्राम पंचायत कोटड़ी की लाईट की लाईन अलग से जोड़ी जाए ।
2 जिला उपस्वास्थ्य केन्द्र कोलायत मे मशीनरी उपलब्ध करवाकर स्टाफ लगवाया जाये तथा ट्रोमा सेन्टर मे इलाज करना शुरू किया जाये ।3 जिला उपस्वास्थय केन्द्र मे सोनोलोजिस्ट के पद तथा अन्य रिक्त पदो की भरपाई की जाये ।
4 इंदा के बाला मे आवश्यक स्थानो पर नयी डी.पी.लगवाई जाने के साथ ग्राम पंचायत मढ मे लाईट की समस्या का समाधान तथा विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओ का समाधान करवाया जाये । 5 झझू चौराहे से झझू जाने वाली सड़क पर बने अण्डर ब्रिज से पानी निकासी की समस्या का
समाधान किया जाये ।6 खाध्य सुरक्षा योजना मे हुए आनलाईन आवेदन अतिशीघ्र वेरिफाई किये जाये ।7 कोलायत लोहिया बास मे कम वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जाये ।8 गैस गोदाम से कोलायत थाना तक सड़क का नवीनीकरण करवाया जाएं तथा कोलायत सदर बाजार की सड़क पुरी तरह जर्जर पड़ी है इसका नवीनीकरण का काम अतिशीघ्र शुरू किया जाये।
9 कोलायत पशु चिकित्सालय मे रिक्त पदो की भरपाई की जाये ।10 हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक खेल ग्राउण्ड बनवाया जाये ।11 झझू गोण मण्डी को अतिशीघ चालु किया जाये । इन मांगो के साथ ज्ञापन दिया गया सम्बोधित करते हुए ताराचंद मेघवाल ने कहा कि आज मुख्य मांग ग्राम पंचायत कोटड़ी की लाईट की लाईन अलग जोड़ने की है जब तक ग्राम पंचायत कोटड़ी की लाईट की लाईन अलग नहीं जोड़ी जाएंगी तब तक धरना अनिश्चित कालीन जारी रहेगा। प्रदर्शन में गणपत राम, प्रताप कांटिया, जय राम ढाल, रणजीत सिंह सारुण्डा, भंवर सिंह, लालूराम, जेठाराम पड़िहार,किशोर महेन्द्र सांखी, महेन्द्र पड़िहार,दीपक, बीरबल पडिहार,

No comments