ब्रेकिंग न्यूज़

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित**रेलसेवाएं रद्द रहेगी।

बीकानेर।उत्तर रेलवे पर सरहिंद-नांगल डेम, चंडीगढ-सानेहवाल, सहारनपुर-अम्बाला, अम्बाला-दिल्ली एवं मखु-गिदरपिंडी रेलखण्डों के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*1. गाडी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार दिनांक 12.07.2023 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी दिनांक 12.07.2023 को रद्द रहेगी। 
3. गाडी संख्या 04367, रेवाडी-हिसार दिनांक 12.07.2023 को रद्द रहेगी। 
4. गाडी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी।

No comments