ब्रेकिंग न्यूज़

कथा में गूंजा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।

बीकानेर -तुलसी कुटीर श्रावण मास के पावन पर्व पर सर्वजन कल्याणर्थ एवं परमार्थ हेतु संगीत में श्री भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।
*कथा में कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के उद्घोष के साथ बालक भगवान का रूप एवं नंद बाबा का स्वरूप श्री सतीश मक्कड़ ने धारण किया।
*कथा का आख्यान करते हुए कथावाचक गो भक्त बाल व्यास पंडित दीपक जी शास्त्री ने कहा कि जब जब पृथ्वी धर्म, कन्या, गौ माता पर अक्रांता से प्रहार किए हैं तब तब भगवान ने साक्षात जन्म लेकर इन सभी का बचाव किया है।
*कथा में सहयोग पंडित भैरू शास्त्री, मुकेश किंगर, कपिल शर्मा, राधा कृष्ण वृंदावन वाले, यशपाल, सुनीता, भावेश खत्री, राजकुमार भाटिया आदि का रहा*

No comments