ब्रेकिंग न्यूज़

खत्री-मोदी-अरोड़ा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के विदिशा में बिना दहेज दिन में शादियां करने का दिया संदेश।

जयपुर ( नि.सं.) अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा व मध्यप्रदेश खत्री सभा के अध्यक्ष रितेश कपूर के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश के कपूर पैराडाइज विदिशा में आयोजित प्रथम युवक युवती परिचय सम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में जुटे खत्री भाइयों का विशाल मेला देखने को मिला और युवक युवतियों के 199 पंजीयन हुए । अरविन्द अरोड़ा ने अपने भावुक्कता भरे उद्बोधन में मरते दम तक समाज का साथ देने का संकल्प लिया तो जयपुर से पधारे अखिल भारतीय खत्री- मोदी- अरोड़ा समन्वय समिति व माता हिंगलाज एंड वरुण देव चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री राजेन्द्र मोदी ने समाज रत्न खत्राणि रतन देवी मोदी के साथ युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द अरोड़ा को सपत्नीक नेशनल प्राईड अवार्ड के साथ शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तो हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।

खत्री राजेन्द्र मोदी अन्य जातियों में रिश्ते करने की बजाय खत्री समाज के ही विभिन्न समुदाय जैसे सिख खत्री, सिंधी खत्री, तैलीय खत्री, मोदी खत्री, अरोड़ा खत्री, पंजाबी खत्री व ब्रह्म खत्री आदि में लोगों को बिना दहेज दिन में शादियां करने व करवाने का संदेश देते हुए इसके फायदे गिनाए । इस विशाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल योगी विष्णु जी अरोड़ा ने संपूर्ण भारत में युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलनों के माध्यम से धरातल पर समाज को एकजुट करने वाले भाई खत्री राजेन्द्र मोदी-जयपुर, इंजीनियर विकास खन्ना- इलाहाबाद और अरविन्द अरोड़ा- गाजियाबाद की जम कर तारीफ की जो धरातल पर वास्तव में समाज को सहेजने में लगे हुए हैं, श्रीमद्भागवत कथा वाचक बालयोगी जी ने प्रख्यात पत्रकार राजेश अरोड़ा रतलाम के साथ मिल कर खत्री समाज का धर्मध्वज प्रदान कर इन तीनों का सम्मान किया तथा आशीर्वाद दिया कि समाज को संगठित करने में उन्हें और अधिक सफलता मिलती रहे । खत्री एकता समाचार पत्र के प्रमुख संपादक राजेश अरोड़ा ने लोगों के आपस में परिचित होने पर बल दिया तो बालयोगी जी ने धर्म के 7 प्रकार की बहुत ही सुंदर ढंग से व्याख्या की जिसे लोगों ने खूब सराहा । इस अवसर पर इंजीनियर विकास खन्ना ने कुंडली मिलान के टिप्स लोगों को दिए तो खत्री राजेन्द्र मोदी ने सभी समाज बंधुओ को 1 अक्टूबर 2023 को मरू नगरी बीकानेर में उनके द्वारा आयोज्य 11 वें राष्ट्रीय अधिवेशन व 16 वें युवक - युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन में साभार आमंत्रित किया । मोदी ने बताया कि इस अधिवेशन में देश विदेश से लड़के लड़कियां , अधिक उम्र के लोग और विधवा, विधुर, तलाकशुदा और दिव्यांग भी स्वयं मंच पर आकर अपना परिचय देते हुए अपने जीवन साथी की तलाश पूरी करेंगे । मोदी ने यह भी बताया कि विगत 15 वर्षों में उनकी टीम द्वारा किये गए प्रयासों से उन्हें अब तक खत्री समाज के विभिन्न समुदायों में 12548 रिश्ते करवाने में सफलता मिली है । सम्मेलन में मेधावी छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया ।

No comments